मानव संसाधन आधारित संगठनात्मक रणनीतियां - HR Based Organizational Strategies

मानव संसाधन आधारित संगठनात्मक रणनीतियां - HR Based Organizational Strategies


मानव संसाधन विकास रणनीतियां


मानव संसाधन विकास रणनीतियों से अभिप्राय उन योजनाओं से है जिनके द्वारा मानव संसाधनों का पूर्ण उपयोग कर संगठनात्मक विकास तथा कर्मचारियों के विकास के द्वारा संगठन व कर्मचारियों के उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकें।


मानव संसाधन विकास की मुख्य रणनीतियां


(1) संचार रणनीतिः- आज के बदलते वातावरण में यह आवश्यक है कि कर्मचारियों को शिक्षित तथा परिवर्तन के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाए। 


(2) स्वामित्व रणनीतिः - कर्मचारियों में स्वामित्व की भावना के द्वारा उत्पादकता को बढाया जा सकता है।


(3) गुणवता रणनीतिः- कर्मचारियों को प्रशिक्षण व विकास द्वारा गुणवता की जरूरतों को पूरा किया जाता है।


(4) लागत कटौती रणनीतिः- प्रत्येक कर्मचारी छोटी-छोटी बचत करने की कोशिश करता है। इस उत्पादन की लागत में कमी आती है तथा अंत में ये छोटी-छोटी बचतें इकट्ठी होकर बहुत बडी बचत बन जाती है।


(5) संस्कृति निर्माण रणनीतिः संगठन अपनी उन कर्मचारियों को मूल्य देता है

जो संगठन को प्रतिस्पर्धी लाभ प्राप्त करवाते हैं, क्योंकि कर्मचारी अब उच्च स्तर पर प्रशिक्षण तथा कार्यों के व संगठन के प्रति सचेत होते है।


(6) व्यवस्थित प्रशिक्षण रणनीतिः कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण तथा कार्यक्षेत्र से दूर अन्य क्षेत्र पर प्रशिक्षण का नियोजन तथा उसका संगठन करना, कर्मचारियों को नई विशेषताओं का निर्माण करना आदि के लिए व्यवस्थित रणनीति बनाई जाती है।


 (7) अधिगत रणनीतिः- कर्मचारियों को लगातार विकास तथा सीखने का वातावरण, प्रोत्साहित करने का वातावरण आदि के लिए रणनीति बनाना ।


(8) प्रतिस्पर्धी लाभ प्राप्त करना:- संगठन के द्वारा अपने संसाधनों का पूर्ण उपयोग कर अपने प्रतिस्पर्धी के कम लागत पर उत्पादन को करना तथा प्रतिस्पर्धियों से अधिक कुशल व दक्षता वाले कर्मचारियों का अवधारण प्रतिस्पर्धी लाभ है।