मानव संसाधन आधारित संगठनात्मक रणनीतियां - HR Based Organizational Strategies

मानव संसाधन आधारित संगठनात्मक रणनीतियां - HR Based Organizational Strategies


1. भर्ती तथा चयन


2. प्रदर्शन प्रशंसा तथा क्षर्ति पूर्ति


3. प्रशिक्षण तथा विकास


(1) भर्ती तथा चयन:- मानव संसाधन विकास का मुख्य कार्य ऐसे मानवीय संसाधनों को भर्ती करना तथा आकर्षित करना जो उचित जानकारी दक्षताएं तथा मनोवृतियां रखने की क्षमता रखते हो।

किसी भी संगठन में मुख्य समस्याएं उत्पादकता गुणवता तथा सेवाओं को बेहतर बनाने की होती है इसमें यदि मानव संसाधनों को सकारात्मक योगदान होने पर इन समस्याओं को सुलझाया जा सकता है।


(2) प्रदर्शन प्रशंसा तथा क्षतिपूर्ति:- मानव संसाधन विकास का कार्य कर्मचारियों के प्रदर्शन के मापना तथा ये देखना की क्या कर्मचारी संगठन के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए सही प्रकार से कार्य कर रहे है या नहीं। कर्मचारियों के कार्यों की सरहाना करना तथा क्षतिपूर्ति का कार्य करना ।


(3) प्रशिक्षण तथा विकास:- मानव संसाधन विकास द्वारा कर्मचारियों की दक्षताओं व क्षमताओं में वृद्धि करने के लिए प्रशिक्षण व विकास से संबंधित रणनीतियां बनाई जाती है।