एच. आर. डी हस्तक्षेप - H.R. d intervention
एच. आर. डी हस्तक्षेप - H.R. d intervention
आजकल के गतिशील वातावरण के कारण अर्थव्यवस्था में परिवर्तन हो रहे है। मानव संसाधन विकास इस गतिशील वातावरण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रभावशाली मानव संसाधन विकास के लिए मजबूत मानव संसाधन नियोजन भर्ती व चयन का आधार मानव संसाधन विकास की आवश्यकताओं पर निर्भर है। मानव संसाधन विकास के लिए तीन तथ्य है- प्रोग्राम, प्रक्रियाएं और टुल तथा कर्मचारी समूह।
प्रोग्राम-
लगातार चलने वाले
• विशेष प्रोग्राम
प्रक्रिया तथा टुल
कर्मचारी समूह
नीति तथा मोर्चाबंदी
(क) प्रोग्राम या कार्यक्रम- इससे अभिप्राय प्रशिक्षण, सीखने, प्रदर्शन में बेहतरी, मोनीटरिंग क्रियाएं क्षमताओं की बेहतरी के लिए अन्य क्रियाएं ।
(1) प्रक्रियाएं तथा टुलस- इससे अभिप्राय संगठन व कर्मचारियों संबंधी नियोजन व्यक्तिगत जरूरतों, टीम की जरूरतों, बाहरी परिवर्तनों आदि से संबंधित है।
(2) कर्मचारी समूह - इनसे अभिप्राय कर्मचारियों के विभिन्न स्तरों से है जैसे लाईन कर्मचारी स्टाफ, पेशेवर कर्मचारी आदि सभी समूहों के लिए अलग-अलग प्रोग्रोम प्रक्रियाएं तथा टुल तैयार करना।
मानव संसाधन विकास का आज के परिवर्तन होते वातावरण में बहुत महत्व है तथा संगठन की आवश्यकता नई तकनीक के साथ कार्य करने में है। मानव संसाधनों का गतिशील, क्षमताओं, मूल्यों संस्कारों, अभिप्ररणा व प्रतिबद्धताओं में भी वातावरण के अनुसार परिवर्तन आवश्यक हो गया है।
लोगों का विकास प्रशिक्षण व अभिप्रेरण असीमित संसाधन है जो किसी भी संगठन के बदलते वातावरण के लिए आवश्यक है ।
वार्तालाप में शामिल हों