मानव संसाधन विकास - Human Resource Development

मानव संसाधन विकास - Human Resource Development


मानव संसाधन विकास कर्मचारियों के व्यक्तिगत एवं संगठनात्मक कौशलता, ज्ञान व सामर्थ्यता को विकसित करने हेतु सहायक ढांचा है। मानव संसाधन विकास कर्मचारी प्रशिक्षण, कर्मचारी जीविका विकास, निष्पादन प्रबंधन एवं विकास, शिक्षण, अनुक्रमण योजना एवं संगठन विकास जैसे अवसरों को सम्मिलित करता है।


रणनीति


रणनीति से अभिप्राय उस पुल से है जो नीति तथा उद्देश्यों के माध्यम का कार्य करती है। रणनीति का अर्थ है वांछित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपनाई गई नीति यह शब्द मूलतः सैन्यविज्ञान से आया हुआ है

जिसका मतलब किसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बनायी गई कार्ययोजना अर्थात् अनिश्चिता की स्थिति में एक या अधिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए उच्च स्तर पर बनायी गयी योजना को रणनीति कहते है।


रणनीति को संस्थान की दीर्घकालीन दिशा और प्रयोजन के तौर पर परिभाषित किया जाता है जिसमें बदलते वातावरण के अंतर्गत संसाधनों की संरचना के द्वारा बेहतर लाभ प्राप्त कर सभी आंकाक्षों व उम्मीदों को पूरा किया जाता है। व्यवसाय में कई प्रकार की रणनीतियां बनाई जाती है। जैसे:-


• वित्तीय रणनीतियां


मानव संसाधन विकास रणनीतियां


• निवेश रणनीतियां


• आंतरिक नियंत्रण के लिए रणनीतियां आदि


• प्रतिस्पर्धा लाभ के लिए रणनीतियां