मानव संसाधन निष्पादन एवं निर्देश तलचिह्न - Human Resource Performance & Direction Footprint

मानव संसाधन निष्पादन एवं निर्देश तलचिह्न - Human Resource Performance & Direction Footprint


निर्देश तलचिह्न से अभिप्राय मानव संसाधन प्रबंधण के विभिन्न तत्वों से संबधित आंकडे एकत्रित करना तथा फर्म की निष्पादन या प्रदर्शन का मूल्यांकन करना तथा उन क्षेत्रों की पहचान करना जिनमें अभी प्रगति करना आवश्यक है।


जब मानव संसाधन निष्पादन सूचनाएं प्राप्त कर ली जाती है तब उनकी तुलना पहले से निर्धारित मापकों से की जाती है। मानव संसाधन पेशेवरों के द्वारा सफलता के कुछ मापक निर्धारित किए जाते हैं। यदि प्रक्रिया लगातार प्रदर्शन में बेहतरी के लिए की जाती है। यह मानव संसाधन अंकलण का एक भाग है।


मानव संसाधन के कार्यात्मक क्षेत्र के प्रभावीकरण का मूल्यांकन


लगातार बेहतरी के लिए प्रदर्शन के प्रमाप निर्धारित करना


• मूल्य बढ़ोत्तरी के तरीकें आरम्भ करना ।


• संगठन में नियोजन के अनुरूप प्रमापों तथा वास्तविक प्रदर्शन को मापना ।


चरणः 1 - नियोजन:- यह निर्धारित कैसे किया जाए के तलचिह्न कितने हो या प्रमाप का स्तर का निर्धारण:-


तलचिह्न के पहले चरण में नियोजन शामिल होता है। नियोजन यह निर्णय लेना क्या कार्य


हो रहा है क्या कार्य नहीं हो रहा है को मापना तथा आंकड़ों का विश्लेषण है। हम इसे मानव संसाधनों का आंकलन भी कह सकते है। इसके अंतर्गत चयन भर्ती करना, प्रशिक्षण तथा विकास, क्षर्ति-पूर्ति, कर्मचारियों से आपसी संबंध स्वास्थ्य व सुरक्षा आदि शामिल होते है। इसके अंतर्गत प्रदर्शन के मापक क्षेत्र, कर्मचारी अनुपस्थिति कर्मचारियों द्वारा कार्य छोड़कर जाना, दुर्घटनाएं व कर्मचारियों की मनोवृतियां आदि हो सकते है ।


चरण: 2 अनुसंधानः- तलचिह्न की सूचना कहां से प्राप्त होगी? अनुसंधान की प्रक्रिया का विकास एक एक चरण मे होता है। तलचिह्न की तुलना के निम्नलिखित स्त्रोत हो सकते है:-


पुस्तकालय


इंटरनेट


• नेटवर्किंग सेवाएं


• पेशेवर संघ


• विश्वविद्यालय


• ग्राहक पूतिकर्ता


• सर्वे


• सलाहकारी फर्मे


• पुरस्कृत कंपनीयां


सबसे पहले सूचनाओं के स्त्रोत की पहचान की जाती है जिन आंकड़ों को एकत्रित किया जाना है, वह अर्थपूर्ण तथा पूर्ण उपयोगी होना आवश्यक है। समस्या पर ध्यान केंद्रित कर, कौन, कब कहां, कैसे का अर्थ जानने की कोशिश करनी चाहिए। उसके पश्चात् अनुसंधान प्रक्रिया मे पेशेवर तथा व्यवसायी संघों आदि पर समस्या के बारे में खोजबीन की जाए। उनके पश्चात् सभी नियमों का ध्यान रख निर्देश तलचिह्न ज्ञात करें।


चरण: 3 अध्ययनः- उपस्थिति आंकडों का क्या किया जाएं?


एकत्रित किए गए आंकड़ों का अध्ययन करने के लिए उनसे संबंधित तरीकें प्रक्रियाओं, परिणामों के मापक गतिविधियां जो प्रभाविक प्रदर्शन में सहायक है उनकी पहचान करनी चाहिए। इसके अंतर्गत प्रमापों व वास्तविक प्रदर्शन का मिलान किया जाता है।


चरणः 4 लागू करना:- कार्यान्वयन क्यों आवश्यक है?


संगठन में मूल्यों को जोड़ने के लिए मानव संसाधन द्वारा कार्य करना आवश्यक है। निर्देश तलचिह्न कर्मचारियों के प्रदर्शन की मापक है। आंकड़ों के मापन के द्वारा कार्य को अधिक प्रगति द्वारा किया जा सकता है।


कार्यान्वयन की रणनीतियां:-


• जांच परिणामों का उच्च प्रबंधण तक संचार करना।


• परिणामों को बार, चार्ट, पाई चार्ट द्वारा ग्राफिक्स प्रदर्शित करना ।


• बेहतरी के लिए अवसरों की पहचान करना


• उद्देश्य निर्धारित करना।


• मापने योग्य उद्देश्यों का विकास करना ।


• विशेष बदलावों को कार्यान्वयन करना।


प्रगति पर दृष्टि रखना।


• प्रत्येक दो-तीन वर्ष मे प्रगति को जांचना ।