कार्यबल विविधता का महत्व - Importance of Workforce Diversity
कार्यबल विविधता का महत्व - Importance of Workforce Diversity
(1) उत्पादन को अधिकतम करना:- कार्यबल विविधता के द्वारा अलग-अलग प्रकार का कौशल संगठन को प्राप्त होता है एक ही उद्देश्य की प्राप्ति के लिए अलग-अलग दक्षताओं वाले लोग अपनी योग्यताओं, कौशल को एक कर उत्पादकता को बढ़ाने का प्रयत्न करते है।
(2) रचनात्मकता को बढ़ावा:- विभिन्न संस्कृति व रूचियों के व्यक्ति मिलकर समस्याओं के कई समाधान निकालते है। प्रत्येक व्यक्ति अलग-अलग विचार रखता है तथा इन सभी विचारों से समस्याओं का हल होता है तथा निर्णय लिए जाते है।
(3) कर्मचारियों की निष्ठा को बढ़ावा देना:- कार्यबल विविधता के द्वारा कर्मचारियों में निष्ठा की भावना का विकास होता है। कर्मचारी अपने-अपने कार्यों को सफलतापूर्वक कर अपनी संस्कृति का, शिक्षा व प्रशिक्षण का बेहतरी से प्रदर्शन कर निष्ठावान बनते है ।
(4) प्रतिस्पर्धी लाभ प्राप्त करना:- कार्यबल विविधता के द्वारा संगठन को कई प्रकार के प्रतिस्पर्धी लाभ प्राप्त होते है। कार्यबल में विविधता होने से प्रत्येक कर्मचारी कोई विशिष्ट कार्य करेगा जिसमें उसे दक्षता प्राप्त हो तथा बहुत से दक्षताओं व कुशलतापूर्वक कार्यों में निपुणताओं के मिश्रण के द्वारा कार्य कर प्रतिस्पर्धी प्राप्त किए जा सकते है।
(5) निर्णयों को प्रभावी करना व समस्याओं के विभिन्न उपायः- कार्यबल में विविधता के कार्य निर्णय लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों व ज्ञान वाले व्यक्तियों का सहयोग मिल जाता है। सभी कर्मचारी अपने सुझाव देकर निर्णयों को प्रभावी बनाते हैं।
(6) ग्राहकों की विविध आवश्यकताओं को पुरा करना:- कार्यबल में विविधता के द्वारा प्रत्येक कर्मचारी किसी विशेष ग्राहक के लिए ही कार्य कर उसकी आवश्यकताओं को पूरा कर सकते है। विविध आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए विविध कर्मचारी कार्य कर, ग्राहकों को संतुष्ट कर सकते है।
वार्तालाप में शामिल हों