वैश्वीक व्यापार के प्रभावक - Influencers of global trade
वैश्वीक व्यापार के प्रभावक - Influencers of global trade
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का संचालन तथा प्रबंधन एक कठिन व जोखिम भरा कार्य होता है क्योंकि कई प्रकार के बदलाव या रूकावटें राजनैतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा आर्थिक कारकों के द्वारा उत्पन्न हो सकती है। उदाहरणार्थ- अफ्रीकी उपभोक्ता अपनी कमजोर आर्थिक स्थितियों के कारण कम खर्चीले उत्पाद खरीदना पसंद करते है जबकि जर्मनी के उपभोक्ता अच्छी गुणवता वाले महंगे उत्पादों को खरीदना ज्यादा पसंद करते है। इसलिए अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के अंतर्गत अफ्रीकन देशों में कम कीमत वाले उत्पादों का निर्यात किया जाता है तथा यूरोप व अमेरिकन देशों में महंगी वस्तुओं का निर्यात किया जाता है।
वार्तालाप में शामिल हों