कर्मचारी अवधारणा रणनीति में प्रबंधक की भूमिका - The Manager's Role in Employee Attribution Strategy
कर्मचारी अवधारणा रणनीति में प्रबंधक की भूमिका - The Manager's Role in Employee Attribution Strategy
कर्मचारी यदि कार्य को छोड़कर चले जाते है तो कही न कही उनके अंदर प्रबंधक को लेकर भी असंतुष्टि होती है। यदि प्रबंधक अभिप्रेरक, धैर्यवान, कर्मचारियों को हौसला देने वाला हो तो कर्मचारी कार्य पर बने रहेंगें। कर्मचारी अवधारणा रणनीति में प्रबंधक की भूमिका:-
• प्रेरणादायक वातावरण तैयार करना
अपनी टीम के साथ सदैव बने रहना
कर्मचारियो को प्रशिक्षण देकर।
• अपने कार्यों का हस्तांतरण भी कर्मचारियों के प्रबंधक द्वारा किया जा सकता है।
प्रबंधक कर्मचारियों पर भरोसा कर उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारियों सौप कर उनके भीतर विश्वास की भावना विकसित कर सकता है।
• भविष्य मे कर्मचारियों के कैरियर पर फोकस कर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रबंधक द्वारा ही दी जा सकती है।
एक अच्छे प्रबंधक की क्या आवश्यकता है?
एक अच्छे प्रबंधक की विशेषताएं:-
(1) बेहतर वातावरण व स्वस्थ वातावरण:- एक अच्छा प्रबंधक कार्यक्षेत्र के वातावरण को बेहतर व अधिक उत्पादकता वाला बनाकर रखता है। प्रबंधक पर यह बहुत अधिक निर्भर करता है कि वह कर्मचारियों को संगठन में समन्वय बनाने में सहायता करता है या नहीं।
(2) कर्मचारी के कार्यों को समृद्धता प्रदान करना:- प्रबंधक कर्मचारियों के कार्यों को कुशलतापूर्वक करने के लिए तैयार कर उन्हें कार्य करने के लिए अभिप्रेरणा प्रदान कर अधिक कार्य करने पर उन्हें पुरस्कारों व वेतन में वृद्धि आदि द्वारा समृद्धि प्रदान करता है।
(3) प्रतिभा प्रबंधणः - प्रबंधक कर्मचारियों की विभिन्न प्रतिभाओं का सही तरीके से प्रबंधण कर उनका सही उपयोग करने का मार्ग बताता है। प्रबंधक कार्यों में विशेज्ञता लाने के लिए कर्मचारियों के विशेष कार्य करने के लिए होता है जिनमें वह निपुण हो ।
(4) निष्ठावान संस्कृति का विकास:- एक कुशल प्रबंधक कार्यक्षेत्र पर एक निष्ठावान संस्कृति का विकास करने में सक्षम होता है। यदि प्रबंधक सभी कार्य न्यायपूर्ण तरीकों के द्वारा कर्मचारियों की गलती में सुधार कर तथा प्रेरणा द्वारा कार्य करवाकर कर्मचारियों को सहयोग प्रदान करते है जो इससे कार्यक्षेत्र का वातावरण भी निष्ठावान संस्कृति वाला बनेगा।
वार्तालाप में शामिल हों