मानव संसाधनों आधारित संगठनात्मक रणनीतियों का अर्थ - Meaning of Human Resource Based Organizational Strategies

मानव संसाधनों आधारित संगठनात्मक रणनीतियों का अर्थ - Meaning of Human Resource Based Organizational Strategies


अधिकतर सफल, संगठन रणनीतियों के निर्माण तथा लागू करने में मानव संसाधनों का विशेष ध्यान रखते है क्योंकि इनके द्वारा ही यह पता चलता है कि संगठन में संचार की आवश्यकताओं को प्रबंधन द्वारा समझा जा रहा है।


संगठनात्मक रणनीति से अभिप्राय एक निर्णय को उत्पन्न करना या बनाना, लागू करना तथा


उसका मूल्यांकन करना, ताकि संगठन अपने लघु व दीर्घकालीन उद्देश्यों को प्राप्त कर पाए । मुख्य तत्व जो संगठनात्मक रणनीतियों में निर्धारित किए जाते है-


1. कौन सी नई दक्षताएं तथा क्षमताएं संगठन के कार्यों के लिए आवश्यक है तथा किसी प्रकार के बदलावों को होना आवश्यक है।


2. कार्य के लिए किस प्रकार के प्रदर्शन की आवश्यकता है तथा यह कैसे प्राप्त की


जाए। 3. नई आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किस प्रकार के बदलावों की आवश्यकता पडेगी।


4. नई रणनीति के निर्माण के लिए विभिन्न क्रियाओं का किस प्रकार एकीकरण किया जाना चाहिए।