प्रशिक्षण का अर्थ - meaning of training

प्रशिक्षण का अर्थ - meaning of training


प्रशिक्षण से अभिप्राय उस प्रक्रिया से हैं जिसके अंतर्गत लोगों को नियमों तथा कार्य की विधियों के बारे में जानकारी उद्देश्य तथा जागरूकता प्रदान की जाती है। इसका कर्मचारियों द्वारा अपने वर्तमान कार्य को बेहतर करना तथा नए कार्यों के लिए तैयार रहना होता है। इसके अंतर्गत व्यक्तियों के व्यवहारों में परिवर्तन करके उनकी क्षमता में वृद्धि की जाती है ताकि वे अपन कार्य ओर बेहतर कर पाए। प्रशिक्षण द्वारा कर्मचारियों में तीन प्रकार के सकारात्मक परिवर्तन किए जाते है।


जानकारी जानकारियों के द्वारा प्रशिक्षण लेने वाला व्यक्ति संगठन की नीतियों, प्रक्रियाओं तथा नियमों तथ्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करता है।


दक्षताएं- इसके अंतर्गत कर्मचारियों को तकनीकी तथा अन्य दक्षताएं सिखाई जाती है ताकि कर्मचारी अपने कार्यों को प्रभावपूर्ण कर सके।


मनोवृति - प्रशिक्षण द्वारा कर्मचारियों के व्यवहारों में बदलाव लाकर, सहकर्मियों के प्रति सहयोग की भावना जाती है तथा व्यक्तियों में दायित्व की भावना लेकर आता है।