स्मृति कालीन संस्कृति - memorial culture

स्मृति कालीन संस्कृति - memorial culture


आर्य क्षेत्र का विस्तार


स्मृति ग्रंथों में आर्यों के देश का वर्णन उपलब्ध होता है। मनुस्मृति में ब्रह्मावर्त, ब्रह्मर्षि देश, मध्य देश और आर्यावर्त का उल्लेख है। उत्तरी भारत में चार भाग उल्लिखित हैं। ब्रह्मावर्त प्रदेश, सरस्वती नदी और दृशद्वती नदी के बीच में था। आधुनिक पंजाब और उत्तर प्रदेश का अवध रुहेलखंड का भाग ब्रह्मर्षि देश कहलाता था। इसमें कुरुक्षेत्र, पांचाल, मत्स्य और शूरसेन नामक आर्यों के राज्य थे। सरस्वती नदी तथा प्रयाग के बीच के क्षेत्र को मध्य-देश कहा जाता था।

लगभग समस्त उत्तरी भारत को विंध्याचल और हिमाचल के बीच के प्रदेश को आर्यावर्त माना जाता था। आर्य संस्कृति का यह विस्तृत क्षेत्र था। परंतु विष्णु स्मृति में आर्यावर्त का क्षेत्र अधिक व्यापक माना गया। उसमें लगभग समस्त भारत वर्ष सम्मिलित कर लिया गया। इससे आभास होता है कि विष्णु स्मृति के रचना काल में आर्य संस्कृति का प्रसार दक्षिण भारत में हो गया था।