प्रशिक्षण के क्षेत्र - training area
प्रशिक्षण के क्षेत्र - training area
प्रशिक्षण के क्षेत्र के अंतर्गत प्रशिक्षण के द्वारा विकसित किए जाने वाले गुणों को शामिल किया जाता है जैसे-
(1) जानकारियां प्रशिक्षण के द्वारा कर्मचारियों को संगठन से संबंधित जानकारियां जैसे कार्य करने की विधियां, प्रणाली, नियम, प्रक्रियाओं के बारे में बताया जाता है।
(2) तकनीकी दक्षता प्रशिक्षण में कर्मचारियों को प्रशिक्षक द्वारा मशीनों को प्रयोग करने, नई तकनीकों नए औजारों का उपयोग आदि सिखाया जाता है ताकि उनकी दक्षताओं में वृद्धि हो ।
(3) सामाजिक दक्षताएं प्रशिक्षण द्वारा कर्मचारी को अन्य कर्मचारियों, प्रबंधकों, आदि से मिलवाया जाता है तथा उनके अंदर आत्म-विश्वास, सहयोग, हौसला, संयम आदि की भावनाओं का विकास होने से सामाजिक दक्षताओं में वृद्धि होती है।
(4) तकनीकें प्रशिक्षण, प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया जाता है, तकनीकि परिवर्तन होने से पहले प्रशिक्षक उसका प्रशिक्षण प्राप्त कर नई-नई तकनीकों का प्रशिक्षण कर्मचारियों को प्रदान करते है।
वार्तालाप में शामिल हों