प्रशिक्षण के उद्देश्य - training objectives

प्रशिक्षण के उद्देश्य - training objectives


प्रशिक्षण प्रदान करने के प्रबंधक के कई उद्देश्य हो सकते है। औद्योगिकरण के प्रारम्भ में कर्मचारियों का प्रशिक्षण कोई आवश्यक नही होता था परंतु उस समय पर कम उत्पादन क्षमता, औद्योगिक दुर्घटनाएं, कर्मचारियों की अनुपस्थिति कर्मचारियों द्वारा कार्य को छोड़कर चले जाना आदि समस्याएं होती थी इन समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाने लगा।


(क) उत्पाद की गुणवता सुनिश्चित करना:- प्रशिक्षण का उद्देश्य उत्पाद की गुणवता को पहले से प्रमापित गुणवता जैसे ही करना उत्पाद बाजार की मांग के अनुरूप ही होना चाहिए।


(ख) संगठन को प्रभाविक व कुशलता:- प्रशिक्षण का उद्देश्य संगठन को कुशल तथा परिश्रमी, आत्म विश्वास से परिपूर्ण कर्मचारी प्राप्त करवाने के सहायता करना ताकि संगठन भी प्रभावपूर्ण व कुशल बन जाए। प्रशिक्षण का उद्देश्य नए कर्मचारियों को नए वातावरण के अनुकूल ढालना है। कर्मचारियों को नए औजार, नई मशीनें, नए व्यक्तियों से प्रभावित करवाना ताकि वह संगठन के नियम, प्रक्रियाओं आदि को समझ पाए।


(ग) कर्मचारियों की दक्षताओं को उन्नयन रखना:- प्रशिक्षण कर्मचारियों की दक्षताओं को अपटुडेट रखता है।

कार्य पर ही समय-समय पर दी जाने वाले अल्पकालीन प्रशिक्षण से कर्मचारी अपने प्रारम्भिक दक्षताएं न भूलकर, उनको बेहतर करने का प्रयत्न करते है।


(घ) दुर्घटनाओं में कमी:- प्रशिक्षण के द्वारा कर्मचारियों को कार्य के लिए उपयोगी औजारों मशीनों, प्रणालियों का सही ढंग पता चलाने से दुर्घटनाओं में कमी आती है।


(ङ) कर्मचारियों को संगठन के प्रति निष्ठावान बनाना:- प्रशिक्षण प्राप्त कर कर्मचारी अपने अंदर कई परिवर्तन लाने में समर्थ होते है। इसके उनके मन में संगठन के प्रति आदर तथा निष्ठा जागृत होती है।