वैदिक काल : महाकाव्य काल- रामायण और महाभारत - Vedic Period: Epic Period - Ramayana and Mahabharata
वैदिक काल : महाकाव्य काल- रामायण और महाभारत - Vedic Period: Epic Period - Ramayana and Mahabharata
रामायण की कथावस्तु राजा रामचंद्र एवं रावण के युद्ध पर आधारित है। इसके रचनाकार महर्षि वाल्मीकि संस्कृत भाषा के आदि कवि माने जाते हैं। रामायण का प्रत्येक चरित्र एक आदर्श रखता है। कौशल्या जैसी माता, लक्ष्मण जैसा भाई, सीता जैसी पत्नी, हनुमान जैसा सेवक और राम जैसा प्रजापालक राजा संसार के साहित्य में अन्यत्र ढूंढ पाना कठिन है। कदाचित् प्रारंभ में वाल्मीकि ने राम के चरित्र को काव्यरूप में लिखा था, बाद में उसी के आधार पर रामायण की रचना हुई।
संभवतः रामायण का काव्य 500 ई.पू. के लगभग बना था। पाँचवी सदी ई.पू. के बाद भी वाल्मीकि रामायण में अनेक नए आख्यान जुड़ते गए और यह महाकाव्य जिस रूप में आजकल उपलब्ध होता है, उसे उसने दूसरी सदी ई. पू. तक ग्रहण कर लिया था। रामायण और महाभारत की प्रधान कथाओं के काल में कई सदियों का अंतर है, परंतु ये दोनों ही ग्रंथ उस युग की दशा पर प्रकाश डालते हैं, जब आर्यों की धर्म, सभ्यता और समाज ने एक स्थिर रूप धारण कर लिया था।
वार्तालाप में शामिल हों