चालुक्य काल : आर्थिक स्थिति - Chalukya period: economic condition
चालुक्य काल : आर्थिक स्थिति - Chalukya period: economic condition
चालुक्य काल में राज्य की आर्थिक व्यवस्था विभिन्न प्रकार के युद्धों के बावजूद सुचारू थी। पारंपरिक रूप से कृषि ही आय का विशेष साधन था। कृषि की सुविधा के लिए तालाब आदि बनाने का उल्लेख चालुक्य अभिलेखों में मिलती है। उद्योग के क्षेत्र में अच्छी प्रगति थी। विभिन्न प्रकार के आर्थिक संघों की भी सूचना अभिलेखों से मिलता है। करहद, मिरज आदि दानपत्रों के पान, घी, तेल, अन्न, कपास, लकड़ी की बनी वस्तुओं, वस्त्र, मिर्च, हल्दी, लहसुन, नमक, सोने-चाँदी की वस्तुएँ आदि के व्यापार की सूचना मिलती है। स्थानीय बाजारों के अलावा “दीपान्तर" व्यापार भी प्रचलित था। व्यापारिक समुदाय सुखी था और नगर जीवन में नगरश्रेष्ठी का बड़ा समादर था।
वार्तालाप में शामिल हों