आधुनिक काल में स्त्रियाँ - women in the modern era

 आधुनिक काल में स्त्रियाँ - women in the modern era

आधुनिक काल का इतिहास महिलाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण रहा है स्त्रीवादी इतिहासकारों ने इस दौर का इतिहास लेखन, महिलाओं की विभिन्न भूमिकाओं और योगदानों के कई अलग अलग पहलुओं को शामिल करके किया। महिलाओं की दृष्टि से इतिहास लेखन के लिए आवश्यक स्रोत पर्याप्त मात्रा में ढूँढे गए। काफी स्रोत मिले भी इन स्रोतों की भाषा से भी इन इतिहासकारों की बेहतर परिचय था। अतः महिलाओं के जीवन से जुड़े पहलू विस्तृत रूप से इतिहास का हिस्सा बन पाए। समाज सुधार आंदोलनों में स्त्री प्रश्न, महिलाओं की शिक्षा में सहभागिता, आजादी के आंदोलनों में महिलाओं की सहभागिता, तवायफों के देश की आजादी को लेकर प्रयास, विभाजन की त्रासदी, दलित, किसान, आदिवासी महिलाओं के संघर्ष, महिला आंदोलनों के माध्यम से सामाजिक और कानूनी बदलावों के लिए संघर्ष आदि इन सभी मुद्दों पर स्त्रीवादी इतिहासकारों ने अपनी कलम चलाई। इन मुद्दों पर विस्तार से जानकारी नीचे दी जा रही है।