वीमेंस इंडियन एसोसिशन (डब्ल्यू. आई. ए.) (भारतीय नारी संघ) - Women's Indian Association (W.I.A.) (Bharatiya Nari Sangh)
वीमेंस इंडियन एसोसिशन (डब्ल्यू. आई. ए.) (भारतीय नारी संघ) - Women's Indian Association (W.I.A.) (Bharatiya Nari Sangh)
भारतीय नारी संघ की गतिविधियाँ यों तो कुलमिलाकर रूढ़िवादी ही रही, हालांकि कुछ क्षेत्रों एवं बिंदुओं पर उसकी भूमिका अग्रगामी थी. जैसे 19 वीं सदी उत्तरार्द्ध और 20 वीं सदी पूर्वार्द्ध के पुरुष समाज सुधारवादी थे उसी प्रकार महिलाओं का यह संगठन था. यह सीता, सावित्री, दमयन्ती जैसे पौराणिक चरित्रों से प्रेरणा प्राप्त करता था. यह स्त्री शिक्षा का समर्थक था किंतु लड़कियों के लिए गृहविज्ञान जैसे विषयों की पढ़ाई की वकालत करता था.
हालाँकि, जैसा कि कहा गया, भारतीय नारी संघ ने पुरुषों और स्त्रियों को तलक के समान अधिकार, तलाक़ के समान क़ानून और समान नैतिक मूल्यों की माँग भी की भारतीय नारी संघ स्त्री- शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर देता था. स्त्रियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने तथा राजनैतिक रूप से सजग और सक्रिय बनाने के लिए अनेक योजनाएँ भारतीय नारी संघ चलाता था. स्त्रियों को मत देने के अधिकार के सिलसिले में भी भारतीय नारी संघ ने सक्रियता दिखाई. एनी बेसेंट इसकी पहली अध्यक्ष थीं.
वार्तालाप में शामिल हों