जगरनाथ लछमन (1916-2001) - Jagarnath Lachman (1916–2001)

 जगरनाथ लछमन (1916-2001) - Jagarnath Lachman (1916–2001)


सूरीनाम में भारतीय मूल के सबसे प्रसिद्ध नेता थे जगरनाथ लछमन इनका जन्म पश्चिमी सूरीनाम के निकेरी जिले में हुआ था। इनके माता-पिता उत्तरप्रदेश से अनुबंधित श्रमिक के रूप में आए थे। 


वे सूरीनामी कानून के बड़े जानकर और कानून के पेशे से जुड़ने वाले पहले भारतीय थे। 1940 ई. में राजनीति में आए और हिंदुस्तानी जवानीज पोलिटिकल पार्टी (HJPP) बनाई। सूरीनाम की बहुत सारे दलों को मिलाकर VHP बनाई। सूरीनाम में 1980-87 ई. तक सैनिक तानाशाही रही। इसके बाद लछमन ने VHP और अफ्रो- सूरीनाम को मिलाया और वे नेता चुने गए। इनकी मृत्यु द हेग, नीदरलैंड में 2001 ई. में हुई। पचास वर्षों से सूरीनाम की शासन सत्ता द्वारा भारतवंशियों के प्रतिनिधि सदस्य और अगुआ सभापति श्री जगन्नाथ लछमन का नाम आदर के साथ लिया जाता है। वे सूरीनामी संसद के सबसे लंबे समय तक सांसद रहे।