इंडो गयानिज लोगों की भारत से अपेक्षाएँ - Expectations of Indo Guyanese people from India

 इंडो गयानिज लोगों की भारत से अपेक्षाएँ - Expectations of Indo Guyanese people from India


1. गुयाना के विश्वविद्यालयों में हिंदी की पढाई और इंदिरा गांधी खुला विश्वविद्यालय के साथ गयाना के विश्वविद्यालय का समझौता हो।


2. गुयाना के जार्जटाउन के संस्कृति केंद्र में हिंदी और उर्दू शिक्षक का पद हो ।


3. गुयाना की राजधानी जॉर्जटाउन के संस्कृति केंद्र में अधिक से अधिक परफार्मिंग आर्ट के शिक्षकों की भर्ती तथा उन्हें गुयाना में भेजने की व्यवस्था किया जाए, ताकि ये शिक्षक इंडो- गयानिज लोगों को भारतीय संगीत,

नृत्य की शिक्षा दे सकें। साथ ही अतिरिक्त शिक्षक होने से जार्जटाउन के अलावा गुयाना के अन्य शहरों में भी सिखाने का कार्य कर पाएँगे।


4. संस्कृति केंद्र में ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति हो जो भारतीय योग, दर्शन और संस्कृति को पढ़ा सके। 


5. संस्कृति केंद्र की पुस्तकालय को विस्तृत किया जाय तथा यहाँ भारतीय संगीत, नृत्य योग से संबंधित ऑडियो वीडियो उपलब्ध हो सके।


6. गुयाना के विविध संगठनों को भारतीय इतिहास, संस्कृति, दर्शन आदि से संबंधित पुस्तकों का उपहार दिया जाना चाहिए।


7. भारतीय उच्च आयुक्त के माध्यम से गुयाना के इंडो-गयानिज सांस्कृतिक-धार्मिक संस्थाओं को आर्थिक योगदान हो।


8. भारत में इंडो- गयानिज लोगों को चिकित्सा सेवा (किराया छोड़कर) की सुविधा जो सुविधा गयाना में उपलब्ध न हो।


9. PIO कार्ड की शुल्क में कमी हो ।


10. भारत से कलाकार, अकादमिक, लेखक, विद्वानों आदि का गुयाना में यात्रा जिससे हमारी इंडो- गयानिज पीढ़ी भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति को समझ सके।