स्त्री अध्ययन एवं महिला आंदोलन में अंतरसंबंध - Interrelationship between Women's Studies and Women's Movement
स्त्री अध्ययन एवं महिला आंदोलन में अंतरसंबंध - Interrelationship between Women's Studies and Women's Movement
एक विषय के रूप में स्त्री अध्ययन का बहुत गहरा संबंध स्वायत्त महिला आंदोलन से है। स्त्री अध्ययन को महिला आंदोलन की अकादमिक भुजा कहा गया। इसे एक ऐसे औजार के रूप में विकसित करने की कोशिश की गई है, जो स्त्री आंदोलन को अकादमिक संस्थानों में मजबूती दे, साथ ही महिलाओं की अधीनता की सैद्धांतिकी को स्पष्ट कर पाए। हमारी पूर्वजों के जो प्रयास महिलाओं की स्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए हुए हैं, उनका इतिहास और उनके प्रयास नई पीढी तक पहुँचे। मारिया मीज ने स्त्रीवादी शोध प्रविधि के लिए कहा था कि यदि कोई स्त्री अध्ययन में शोध या अध्ययन करते हुए महिला आंदोलन से टू या कट कर रहता है,
तो वह मुख्यतः अपने विषय के साथ एक प्रकार की गद्दारी कर रहा है। स्त्री अध्ययन विषय के माध्यम से अकादमिक क्षेत्रों में व्याप्त पितृसत्ता पर निशाना साधा गया था, जो कि सिद्धांतों में गहराई से व्याप्त है और जो संरचनात्मक शोषण को सहज
बना देती है। स्त्री अध्ययन विषय के साथ-साथ स्त्री अध्ययन हेतु शोध संस्थानों का निर्माण भी महिला आंदोलन की ही रणनीति थी, ताकि आंदोलन का प्रभाव व्यापक हो सके।
वार्तालाप में शामिल हों