मांसपेशियों के भेद - muscle differences
मांसपेशियों के भेद - muscle differences
मानव शरीर में छोटी-बड़ी कुल 519 मांसपेशियां पायी जाती है। इनके निम्नलिखित दो भेद माने जाते है
1. ऐच्छिक पेशी (Voluntary )
2. अनैच्छिक पेशी (Non Voluntary)
ऐच्छिक पेशियाँ ऐच्छिक पेशी को पराधीन मांसपेशी भी कहते है ये मांसपेशियां मनुष्य की इच्छानुसार कार्य करती है।
ऐच्छिक पेशियों का प्रयोग करना या ना करना मनुष्य की इच्छा पर निर्भर करती है। ऐच्छिक पेशियाँ जैसे हाथ पाँव आदि की मांसपेशियाँ।
अनैच्छिक पेशियाँ -अनैच्छिक मांसपेशी को स्वाधीन मांसपेशी भी कहते है। ये मांसपेशियां स्वतंत्र रूप से अपना कार्य करती है तथा मनुष्य इन मांसपेशियों को अपनी इच्छानुसार नहीं चला सकता है। अनैच्छिक मांसपेशियों अपना कार्य निरन्तर दिन-रात करती ही रहती है। जैसे श्वसन संस्थान की मांसपेशीयां, हृदय की पेशी, अग्न्याशय अन्ननली आदि की मांसपेशियां स्वतः ही अपना कार्य निरन्तर करती ही रहती है।
वार्तालाप में शामिल हों