न्यूजीलैंडर भारतीयों की धार्मिक और सांस्कृतिक गतिशीलता - Religious and cultural mobility of New Zealander Indians
न्यूजीलैंडर भारतीयों की धार्मिक और सांस्कृतिक गतिशीलता - Religious and cultural mobility of New Zealander Indians
भगवदगीता की कक्षाएँ 1926 ई. में वेलिंगटन तथा ऑकलैंड में 1935 में प्रारंभ हुआ। ऑकलैंड में 1964 में धार्मिक कर्मकांड तथा धार्मिक संस्थाओं की गतिविधियों के लिए संस्कार केंद्र' की स्थापना की गई। दीपावली, नवरात्रि गुजराती परिवारों के लिए जबकि बैसाखी, पंजाबी परिवारों के लिए महत्त्वपूर्ण पर्व हैं। पुराने भारतीय स्वतंत्रता दिवस और महात्मा गांधी का जन्म दिन सामूहिक रूप में मनाते थे। 1980 के बाद धार्मिक कर्मकांडों को पूरा करने के लिए मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। भूमंडलीकरण के बाद साधू-संन्यासी, योगियों आदि का न्यूजीलैंड में जाना प्रारंभ हुआ। 1990 ई. के दशक में महात्मा गांधी केंद्र, ऑकलैंड में राधा कृष्ण मंदिर का निर्माण किया गया।
ऑकलैंड में अन्य धार्मिक स्थल हैं: भारतीय मंदिर (1993), कुरिंजी कुमारन मंदिर (1992), मुरुगन मंदिर (1995) आदि। धर्म से जुड़े कई संगठन जैसे- हिंदू काउन्सिल ऑफ न्यूजीलैंड, द न्यूजीलैंड हिंदू टेंपल सोसाइटी, द वैदिक ट्रस्ट ऑफ न्यूजीलैंड (आर्य समाज), श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामी-नारायण संस्था, रामायण संस्था आदि। न्यूजीलैंड के भारतीय कई धार्मिक परिवारों से भी जुड़े हैं और उनका समर्थन भी करते हैं। जिनमें प्रमुख हैं: सत्य साई बाबा, ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय परिवार, गायत्री परिवार, इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कंसीयसनेस आदि। जनगणना 2001 के अनुसार, कुल भारतवंशियों में
32,964 को हिंदू के रूप में पहचाना गया। 1977 ई. में पहला गुरुद्वारा, बायकाटों (न्यूजीलैंड का सुदूर दक्षिणी भाग) में बना। 1984 ई. के बाद भारत में हुई सिख दंगों की घटना सिखों में धार्मिक एकता को बढ़ाने में मददगार साबित हुआ। 1987 ई. और 1989 ई. में अमृत संस्कार ( खालसा में प्रवेश की क्रिया) न्यूजीलैंड में किया गया।
न्यूजीलैंड में भारतीय मुसलमान तथा इंडो-फिजीयन मुसलमानों की भी संख्या पर्याप्त है। मुसलमान गुजराती व्यापारी जैसे खोजा, बोहरा, इस्माईल आदि न्यूजीलैंड में बड़ी संख्या में हैं। न्यूजीलैंड में गुजराती सुन्नी बोहरा मोहम्मद कारा, इस्माईल, भिकू, जोसेफ मूसा के वंशज माने जाते हैं। 1950 ई. में गुजराती मुसलमानों का संगम न्यूजीलैंड मुस्लिम एसोसिएशन तथा 1957 ई. में इस्लामिक सेंटर, ऑकलैंड में बना। 1980 ई. में ऑकलैंड में पहला मस्जिद बना। 1985 ई. में क्राइस्ट चर्च में बहुत सारे न्यूजीलैंडर भारतीय तथा न्यूजीलैंड आने वाले इंडोफीजियन भारतीय इसाई भी हैं।
वार्तालाप में शामिल हों