इंग्लैण्ड में पुनर्जागरण - renaissance in england
इंग्लैण्ड में पुनर्जागरण - renaissance in england
यद्यपि इटली में हुए पुनर्जागरण का प्रभाव इंग्लैण्ड में एडवर्ड चतुर्थ के राज्यकाल में प्रकट होने लगा था, परन्तु हेनरी सप्तम के समय में पुनर्जागरण ने अपनी जड़ों को मजबूत बनाया। इंग्लैण्ड में उस समय दो प्रसिद्ध विश्वविद्यालय, ऑक्सफोर्ड तथा केम्ब्रिज थे। ये विश्वविद्यालय ही झलैण्ड में पुनर्जागरण के केन्द्र बने। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के कुछ छात्र इटली अध्ययन हेतु गये। 1465 ई. में विलियम सैलिंग प्रथम व्यक्ति था जिसने यूनानी लिपि का अध्ययन किया। सैलिंग का शिष्य थॉमस लिनेकर भी इटली गया तथा यूनानी भाषा के अध्ययन के साथ-साथ उसने ज्ञान की प्रत्येक शाखा का अध्ययन किया। उसने अपनी विशिष्ट रुचि औषधि-विज्ञान में प्रदर्शित की तथा चिकित्सक बनकर वह वापस इंग्लैण्ड आया।
शीघ्र ही लिनेकर ट्यूडर शासकों का राजकीय चिकित्सक नियुक्त हो गया। लिनेकर ने लन्दन में चिकित्सकों का एक विद्यालय स्थापित किया। इसके अतिरिक्त यूनानी साहित्य के विद्वान् ग्रोसिन तथा लाइनाक्रे भी इटली गये तथा लौटकर विश्वविद्यालयों में यूनानी साहित्य पर व्याख्यान देने लगे। इनके अतिरिक्त कुछ विद्वान् जिन्होंने पुनर्जागरण के लिए कार्य किया इस प्रकार थे- जॉन कोलेट लन्दन के अमीर व्यापारी का पुत्र था। अध्ययन करने के लिए वह इटली गया तथा महान् आलोचक बनकर 1497 ई. में इंग्लैण्ड लौटा। वह सेन्टपॉल विद्यालय में अध्यापक बन गया तथा पोप एवं पादरियों की कटु आलोचना की। उसने अपने व्याख्यानों में परम्परागत विचारों के मूल में जाने का प्रयास किया।
उसने अनेक विद्यालयों की भी स्थापना की जिनसे नवीन विचारों के प्रसारण में सहायता मिली। इरैस्मस एक फ्रांसीसी विद्वान था तथा अपने समय के प्रकाण्ड पण्डितों में से एक था। इरैस्मस ने भी इंग्लैण्ड में पुनर्जागरण को गति प्रदान की । इरैस्मस ब्रह्मज्ञान के विद्वान् के रूप में ऑक्सफोर्ड विश्व- विद्यालय में कार्यरत था। उसके व्याख्यानों ने जनता में क्रांति उत्पन्न कर दी। छापेखाने के द्वारा सम्पूर्ण यूरोप में प्रसिद्धि प्राप्त करने वाला वह प्रथम व्यक्ति था। उसने एक पुस्तक 'प्रेज ऑफ फौली' की रचना की जिसमें उसने चर्च की बुराइयों का वर्णन किया। अपनी एक अन्य रचना 'ग्रीक टेस्टामेन्ट' में भी इरैस्मस ने पोप तथा चर्च की आलोचना की तथा धार्मिक रूढ़िवादिता पर गहरा आघात किया।
इंग्लैण्ड में पुनर्जागरण को सर्वाधित शक्ति प्रदान करने वाला व्यक्ति टॉमस मूर था। टॉमस मूर, कालेट तथा इस्मस का मित्र था। टॉमस मूर ने राजनीति के क्षेत्र में मुक्त आलोचना की तथा नयी चेतना का प्रयोग किया एवं 1516 ई. में प्रकाशित अपनी कृति ' Utopia' में एक ऐसे समाज का चित्र खींचा जिसमें संपत्ति का अच्छा फैलाव था, प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित था, कोई निर्धन अथवा पीड़ित न था। कोई क्रूर मालिक न था। • प्रत्येक व्यक्ति को अपनी इच्छानुसार ईश्वर की आराधना का अधिकार था। इस चित्र का स्थान उसने अज्ञात नयी दुनिया बताया। यह पुस्तक इंग्लैण्ड के धनी वर्ग एवं चर्च पर व्यंग्य था। जनता पर इस पुस्तक का व्यापक प्रभाव पड़ा।
इस पुस्तक ने जनता को तत्कालीन इंग्लैण्ड में व्याप्त बुराइयों के विषय में सोचने पर बाध्य किया तथा आधुनिक युग के समाज का आदर्श प्रस्तुत किया। रैम्जे म्योर के शब्दों में यूटोपिया एक पवित्र प्रजातन्त्र है जहाँ व्यवहारतः न तो कोई सरकार है, न कर-व्यवस्था हैं और न कोई अपराध ही होता है।"
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के समान ही कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयों के विद्वानों ने भी पुनर्जागरण का प्रसार किया। इन विद्वानों ने, जिनमें रिचर्ड क्रोक, थामस स्माइट, चेके तथा गजा प्रमुख हैं, अनेक पुस्तकों की रचनाएँ कीं तथा अन्य साहित्यिक कार्य कर पुनर्जागरण को शक्ति प्रदान की ।।
इन विद्वानों के अतिरिक्त पुनर्जागरण की सफलता का श्रेय ट्यूडर शासकों को भी है। हेनरी सप्तम एवं हेनरी अष्टम ने अपना सम्पूर्ण सहयोग पुनर्जागरण की प्रगति के लिए दिया। महारानी एलिजाबेथ के शासनकाल में पुनर्जागरण अपनी सफलता की चरम सीमा तक पहुँच गया। उसके शासनकाल में विशिष्ट सांस्कृतिक उन्नति इस बात का द्योतक है।
इटली तथा इंग्लैण्ड के पुनर्जागरण में अन्तर
इटली तथा इंग्लैण्ड के पुनर्जागरण के नेताओं में पर्याप्त मतैक्य था। इटली के नेताओं ने धर्मशास्त्र में रुचि नहीं ली।
उन्होंने इसे समाप्त होने वाले युग का अंधविश्वास समझकर ठुकरा दिया तथा मैकियावेली जैसे राजनीतिक चिन्तक जिसकी द प्रिंस नामक पुस्तक 1509 ई. में प्रकाशित हुई थी ने किसी काल्पनिक आदर्श राज्य का सपना नहीं देखा वरन् युद्ध और कपट के जिन साधनों से सत्ता प्राप्त की जा सकती है तथा प्राप्त सत्ता की रक्षा की जा सकती है, उसका अत्यन्त व्यावहारिक अध्ययन किया, किन्तु इंग्लैण्ड में आलोचना के प्रमुख विषय चर्च के भ्रष्टाचार, अंधविश्वास तथा राज्य की क्रूरता थे। अतः पुनर्जागरण ने जो कार्य इटली में नहीं किया उसे इंग्लैण्ड में किया। इंग्लैण्ड में पुनर्जागरण ने धर्म-सुधार का रास्ता तैयार किया।
वार्तालाप में शामिल हों