न्यूजीलैंडर भारतीयों की सामाजिक एवं सांगठनिक गतिशीलता - Social and Organizational Mobility of New Zealander Indians

न्यूजीलैंडर भारतीयों की सामाजिक एवं सांगठनिक गतिशीलता - Social and Organizational Mobility of New Zealander Indians


 भारतीयों के साथ न्यूजीलैंड में भेदभाव ने उन्हें समूह बनाने पर विवश किया। 1918 ई. में 'द ऑकलैंड इंडियन एसोसिएशन' की स्थापना नस्लभेद का विरोध करने के लिए बनाया गया। इसी प्रकार 'द न्यूजीलैंड इंडियन सेंट्रल एसोसिएशन' का निर्माण 1927 ई. में 'व्हाइट न्यूजीलैंड लीग के नस्लभेदी नीति और कार्यक्रमों का विरोध करने के लिए किया गया। इंद्र सिंह रंधावा इसके पहले सचिव बने। इन भारतीय संगठनों ने भारतीय समुदाय को कठिन समय में सामाजिक-सांस्कृतिक सहयोग दिया। साथ ही चंदा संग्रह करके सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन के लिए भवनों का निर्माण किया।

पुकेको एसोसिएशन द्वारा 1953 में 'नेहरु हॉल' 1954 ई. में और वेलिंगटन के भारतीयों के द्वारा 1959 में 'भारत भवन' बनाया गया। इंडो-फिजीयन द्वारा अलग संगठन बनाया गया। इसका पहला उदाहरण है- 'इंडिया सन्मार्ग एक्य संगम (TISI) ऑकलैंड में, 1889 'थिरी सुब्रमन्यार टेम्पल', 2002 में हरीश चंद्र कोविल, ऑकलैंड में बनाया गया। हरीश चंद्र कोविल हिंदुओं की अंत्येष्टि के लिए बना। जबकि अन्य इंडो- फिजीयन संगठन जिसमें अधिकांश दक्षिण भारतीय मूल के लोग हैं का मूल उद्देश्य, दक्षिण भारतीय तथा इंडो- फीजियन और भारतीय कला, संस्कृति, भाषा आदि को प्रोत्साहन देने का कार्य करना था। न्यूजीलैंड इंडियन सेंट्रल एसोसिएशन के प्रथम प्रेसीडेंट सदानंद एन. महाराज थे।


1980 ई. के बाद फीजी से भारतवंशियों के न्यूजीलैंड में प्रवासन के बाद भारतीय समुदाय से संबंधित बहुत सारे संगठनों का जन्म हुआ। जिनमें कुछ प्रमुख हैं न्यूजीलैंड तमिल सोसाइटी', "न्यूजीलैंड तेलगू एसोसिएशन', 'फीजी भारतीय सतसंग मंडल, मराठी एसोसिएशन', 'न्यूजीलैंड कण्डा कुटा', 'गाँव ओवरसीज एसोसिएशन' न्यूजीलैंड तथा 'रामायण संस्था' आदि। उपरोक्त सभी संगठनों के द्वारा कुछ सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियाँ तथा कुछ नेटवर्क के रूप में फिजी से न्यूजीलैंड अप्रवासन को प्रोत्साहित करने का कार्य करते हैं।


1970 के बाद न्यूजीलैंड की महिलाओं के कुछ प्रमुख संगठन अस्तित्व में आए जिनमें कुछ प्रमुख हैं: '

महिला समाज ऑकलैंड, न्यूजीलैंड मातृ संगम दक्षिण भारतीय महिला संगठन आदि। घरेलू हिंसा तथा अन्य प्रकार के महिलाओं से जुडी समस्याओं के लिए शक्ति एशियन ग्रुप, 1995 में बनाया गया।


उपरोक्त सभी संगठन भारतीय भाषाओं, संस्कृति को संरक्षित करने के कार्य के साथ-साथ उसे प्रोत्साहित करने के लिए सक्रिय रूप से काम करते हैं।


न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय का बहुप्रसिद्ध एवं बहुप्रतीक्षित वेबसाईट www.indiannewslink.co.n3 को 1999 में लॉन्च किया गया।

गुजराती समाचार पत्र 'आर्योदय', 1921 ई. तथा ‘उदय' 1933-35 ई. में प्रकाशित हुआ। 1950 ई. के दशक से हिंदी फ़िल्मों का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के सिनेमाघरों में प्रारंभ हुआ।


न्यूजीलैंड के भारतीय क्रिकेट और हॉकी के खेल में काफी रुचि लेते हैं। 1960 के दशक में 'न्यूजीलैंड भारतीय स्पोर्ट एसोसिएशन बनाया गया। 1970 के दशक में महिला स्पोर्ट एसोसिएशन बनाया गया। रमेश पटेल, मोहन पटेल और दीपक पटेल अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं।