सूरीनाम परिचय - Suriname Introduction

सूरीनाम परिचय - Suriname Introduction


सूरीनाम आधिकारिक तौर पर सूरीनाम गणराज्य के नाम से जाना जाता है, जोकि दक्षिण अमरीका महाद्वीप के उत्तर में स्थित एक देश है, जिसे डच गुयाना के नाम से जाना जाता रहा था। सूरीनाम दक्षिण अमरीका का क्षेत्रफल और आबादी के हिसाब से सबसे छोटा संप्रभु देश है। सूरीनाम की खोज स्पेन के अलोनसो फी. ओजेडा के द्वारा 1499 में किया गया। स्पेन ने 1533 में इसे अपने साम्राज्य में शामिल कर लिया। इसके बाद इसके लिए यूरोपीय शक्तियों फ्रांस नीदरलैंड और ब्रिटेन में प्रतियोगिता प्रारंभ हो गई। 1866 ई. में इसे न्यू अंसटरडम के बदले डच को दे दिया गया।

सूरीनाम को 25 नवंबर, 1975 ई. में आजादी मिली थी। इसकी राजधानी पारामारिबो है। पारामारिबो का अर्थ होता है- फूलों का शहर। यहाँ एक ही पेड़ की विभिन्न शाखाओं में कई रंगों और आकार के फूल खिलते हैं। यहाँ से करोड़ों डालर के फूल निर्यात किए जाते हैं। यूनेस्को ने इसे 'वर्ल्ड हेरिटेज सिटी' घोषित किया है। प्रशासनिक रूप से सूरीनाम को दस जिलों में विभाजित किया गया है। यहाँ सबसे ज्यादा बोली जानी वाली और राजकाज की भाषा डच है। इसके अलावा सरनन टोंगो यहाँ आम बोलचाल की भाषा है। जबकि सूरीनामी हिंदी सरनामी यहाँ की तीसरी सबसे बड़ी भाषा के रूप में जानी जाती है।