लोक नाट्यों की लोकप्रियता के कारण - Because of the popularity of folk dramas
लोक नाट्यों की लोकप्रियता के कारण - Because of the popularity of folk dramas
लोक-नाट्यों की लोकप्रियता के कारण निम्नलिखित हैं-
1. लोक नाट्य लोकजीवन से ही पुष्ट होते हैं और वहीं से ये जीवन-रस प्राप्त करते हैं अतः इनका तादात्म्य दर्शकों से आसानीपूर्वक हो जाता है।
2. लोक नाट्यों की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण इनकी सहजता और अकृत्रिमता है। दर्शक के भावों का साधारणीकरण हो जाता है तथा वह इनमें डूबकर आनन्द के गोते लगाने लगता है।
3. लोक नाट्यों में लोक-रुचियों का विशेष ध्यान रखा जाता है।
4. संगीत का प्रभावोत्पादक प्रयोग कथानक के अनुसार माहौल का सृजन कर देता है। दृश्य चाहे हर्षोल्लास
से सम्बन्धित हों अथवा शोक प्रकट करने वाले हों, संगीत के माध्यम से वे जीवन्त हो उठते हैं।
5. लोक नाट्यों की लोकप्रियता का एक महत्त्वपूर्ण कारण है पात्रों द्वारा स्थानीय बोली या भाषा का उपयोग ।
6. लोक नाट्यों में नृत्य का संपुट इसे रोचक बनाता है इसलिए नृत्य को लोकनाट्यों का प्राण माना जाता है।
7. लोक नाट्यों में पात्रों की भाव-भंगिमाएँ दर्शकों को अपनी ओर आकृष्ट करती हैं।
वार्तालाप में शामिल हों