संकटकालीन कार्य: यमन संकट और ऑपरेशन राहत - Crisis Action: Yemen Crisis and Operation Rahat

संकटकालीन कार्य: यमन संकट और ऑपरेशन राहत - Crisis Action: Yemen Crisis and Operation Rahat


वर्ष 2015 में सऊदी अरब एवं सहयोगी देशों द्वारा यमन में सैन्य अभियान आरंभ कर दिया गया। इसके फलस्वरूप वहाँ वर्क परमिट पर कार्यरत भारतीय नागरिक संकटपूर्ण स्थिति में फँस गए। भारतीय एवं अन्य विदेशी नागरिकों को बचाने के उद्देश्य से ऑपरेशन राहत आरंभ किया गया। समुद्री रास्ते से अदन पोर्ट के माध्यम से 1 अप्रैल, 2015 ई. को बचाव अभियान एवं साना एयरपोर्ट से भारतीय वायु सेना एवं एयर इंडिया द्वारा 03 अप्रैल, 2015 ई. को बचाव अभियान चलाया गया।