हिन्दी की जनपदीय बोली - बुंदेली - District dialect of Hindi - Bundeli
हिन्दी की जनपदीय बोली - बुंदेली - District dialect of Hindi - Bundeli
बुंदेल राजपूतों का प्रदेश होने के कारण इस भू-भाग को बुंदेलखंड और यहाँ की भाषा को बुंदेलखंडी या बुंदेली कहा जाता है । इनका राज्य 14वीं शती के आरम्भ से था। बुंदेली नाम सहज, सरल और लोकाश्रित है। इस भाषा का क्षेत्र यमुना उत्तर और नर्मदा अंचल पूर्वी ओर हेटोस, पश्चिम में चंबला है किन्तु वर्तमान में यह क्षेत्र विस्तृत है । इसमें बाँदा का पश्चिमी भाग, उरई, हमीरपुर, जालौन और झाँसी के आसपास के जिले आते हैं। मध्यप्रदेश में ग्वालियर का पूर्वी भाग, भोपाल का थोड़ा हिस्सा, ओरछा, पन्ना, दतिया, सागर, टिकमगढ़, सिडनी, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद और बालाघाट के जिले आते हैं। इसी बुंदेलखंड में तुलसी, केशव, मतिराम ठाकुर, पद्माकर जैसे शिरोमणि कवि हुए है। लेकिन इनकी काव्य भाषा अवधी और ब्रज रही है।
वार्तालाप में शामिल हों