हिन्दी की जनपदीय बोली - कन्नौजी - District dialect of Hindi - Kannauji

हिन्दी की जनपदीय बोली - कन्नौजी - District dialect of Hindi - Kannauji


कन्नौजी बोले जाने वाले प्रदेश का नाम किसी समय कान्यकुब्ज था। कन्नौज (शहर) ही इसका केन्द्र है। पूर्व के कानपुर, दक्षिण में यमुना और उत्तर में गंगा नदी पार हरदोई शाहजहाँपुर, पीलीभीत इस बोली का क्षेत्र है। कुछ विद्वान् इसे ब्रजभाषा की एक बोली मानते हैं। इसके कुछ लोक-साहित्य प्रकाशित हुए हैं। इसमें 'व' का 'उ' होता है और 'औ' का भी 'उ' होता है। जैसे सोवत का सोउत और कौन का कउन हो जाता है।