हिन्दी की जनपदीय बोली - मालवी - District dialect of Hindi - Malvi

हिन्दी की जनपदीय बोली - मालवी - District dialect of Hindi - Malvi


उज्जैन के आसपास का क्षेत्र मालव के नाम से सदियों से प्रमुखता से जाना जाता है। इस बोली का क्षेत्र रतलाम, प्रतापगढ़, दक्षिण पश्चिम में इंदौर, दक्षिण में भोपाल और होशंगाबाद का पश्चिम भाग तथा बैतूल का उत्तरी भाग, उत्तर में गुना, उत्तर पश्चिम में नीमच है। देवास, इंदौर, उज्जैन में भी यह बोली जाती है। मालवी की बुंदेली और मारवाड़ी के बीच की स्थिति है। इस पर राजस्थानी का प्रभाव है। मालवी में 'न' नहीं बोला जाता और 'र' के स्थान पर 'ड' अधिक प्रचलित है।