फिजी का परिचय - Introduction to Fiji

फिजी का परिचय - Introduction to Fiji


फिजी जो कि आधिकारिक रूप से फिजी द्वीप समूह गणराज्य के नाम से जाना जाता है, जो दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में एक द्वीपीय देश है। यह न्यूज़ीलैण्ड के उत्तरी आईलैण्ड से करीब 2000 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित है। इसके समीपवर्ती पड़ोसी राष्ट्रों में पश्चिम की ओर वनुआतु पूर्व में टोंगा और दक्षिण में तुवालु हैं। 17वीं और 18वीं शताब्दी के दौरान डच एवं अंग्रेजी अन्वेशनकर्ताओं ने फिजी की खोज की। 1970 तक फिजी एक अंग्रेजी उपनिवेश था। प्रचुर मात्रा में वन, खनिज एवं जलीय स्रोतों के कारण फिजी प्रशांत महासागर के द्वीपों में सबसे उन्नत राष्ट्र है। वर्तमान में पर्यटन एवं चीनी का निर्यात इसके विदेशी मुद्रा के सबसे बड़े स्रोत हैं। यहाँ की मुद्रा फिजी डॉलर है।


फिजी के मूल निवासी पोलिनेशियाई और मेलानेशिया लोगों का मिश्रण है, जो सदियों पहले दक्षिण प्रशांत के मूल स्थान से यहाँ आये थे। 1879 से 1916 ई. के बीच ब्रिटिश 61000 अनुबंधित / गिरमिटिया मजदूरों को भारत से यहाँ गन्ने के खेतों में काम करने के लिए लाए थे। इसके बाद 1920 ई. और 1930 ई. के दशक में हजारों भारतीय स्वेच्छा से यहाँ आए। आज यही इंडो-फीजियन/ भारतीय फिजी की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। फिजी के मूल निवासी (मुख्यतः काईबीती) पूरे देश में रहते हैं, जबकि भारतीय मूल के फिजी नागरिक दोनों प्रमुख द्वीपों के शहरी क्षेत्रों और गन्ना उत्पादक क्षेत्रों के पास रहते हैं। भारतीय फ़ीजियों में 77 प्रतिशत हिंदू 16 प्रतिशत मुस्लिम, 6 प्रतिशत ईसाई के साथ कुछ सिख भी हैं।