लोक-साहित्य के अग्रणी विद्वान - शरच्चन्द्र राय - Leading scholar of folk literature - Sharachandra Rai
लोक-साहित्य के अग्रणी विद्वान - शरच्चन्द्र राय - Leading scholar of folk literature - Sharachandra Rai
मानवशास्त्री होते हुए ( भी शरच्चन्द्र राय ने बिहार की मुण्डा, आँव, संथाल, बिरहोर जातियों का गम्भीर अध्ययन प्रस्तुत किया। इन्होंने 'मैन इन इंडिया' जैसी महत्त्वपूर्ण पत्रिका का सम्पादन किया। आदिम जातियों के सम्बन्ध में इनके अनेक लेख छपे। इन्होंने बिहार की मुण्डा जाति के लोगों के सामाजिक जीवन के अध्ययन के साथ ही उनके लोक-गीतों का संकलन भी किया। आपने अपनी एक अन्य पुस्तक में ओरांव नामक आदिम जाति की जीवन-शैली एवं लोक-गीतों को स्थान दिया है। 'भुइयाँ' जाति के लोगों पर लिखी गई इनकी एक पुस्तक में इस जाति के लोगों की जीवन-शैली का सर्वांगीण परिचय है। इनका 'खारीज' नामक ग्रन्थ अद्वितीय हैं। लोक- साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए श्री शरच्चन्द्र राय प्रेरणास्रोत हैं।
वार्तालाप में शामिल हों