लोक-साहित्य के अग्रणी विद्वान - डॉ. सत्येन्द्र - Leading scholar of folklore - Dr. Satyendra
लोक-साहित्य के अग्रणी विद्वान - डॉ. सत्येन्द्र - Leading scholar of folklore - Dr. Satyendra
डॉ० सत्येन्द्र ने ब्रज लोक-साहित्य के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य किया है। इनके शोध प्रबन्ध का शीर्षक है- 'ब्रज लोक-साहित्य का अध्ययन' । इन्होंने अपने शोध कार्य में ब्रज के लोक-गीतों तथा लोक-कथाओं की विस्तृत समीक्षा की है। पोद्दार अभिनन्दन ग्रन्थ में भी इनके द्वारा संकलित ब्रज के लोक-गीतों का लघु संग्रह प्रकाशित हुआ है। इनके द्वारा सम्पादित 'ब्रज लोक संस्कृति' नामक एक अन्य ग्रन्थ में लोक साहित्य के प्रमुख विद्वानों के लेख संगृहीत हैं जिसमें ब्रज क्षेत्र की लोक संस्कृति पर प्रचुर प्रकाश डाला गया है।
'लोक-साहित्य 'विज्ञान' नामक ग्रन्थ में सत्येन्द्रजी ने लोक-साहित्य के सैद्धान्तिक पक्षों का विवेचन किया है। डॉ. सत्येन्द्र का सबसे महत्त्वपूर्ण ग्रन्थ 'हिन्दी के भक्तिकालीन साहित्य में लोक तत्त्व' है जिसमें इन्होंने सूर, तुलसी और जायसी आदि कवियों की कृतियों में उपलब्ध लोक संस्कृति की गम्भीर विवेचना की है। डॉ० सत्येन्द्र द्वारा रचित प्रमुख पुस्तकें निम्नलिखित हैं - (1) ब्रज लोक-साहित्य का अध्ययन, (2) ब्रज की लोक कहानियाँ, (3) ब्रज लोक संस्कृति, (4) ब्रज ग्राम साहित्य का विवरण (5) लोक-साहित्य विज्ञान, (6) ब्रज के लोक गीत, (7) ब्रज की लोक कथाएँ।
वार्तालाप में शामिल हों