लोक-साहित्य के अग्रणी विद्वान - डॉ. श्याम परमार - Leading scholar of folklore - Dr. Shyam Parmar
लोक-साहित्य के अग्रणी विद्वान - डॉ. श्याम परमार - Leading scholar of folklore - Dr. Shyam Parmar
डॉ. श्याम परमार ने मालवा के लोक गीत, लोक नाट्य तथा लोक कथा आदि विभिन्न क्षेत्रों में प्रशंसनीय कार्य किया है। 'मालवी लोक गीत' का सम्पादन कर इन्होंने लोकसाहित्य के क्षेत्र में एक बहुत बड़े अभाव की पूर्ति की है। 'मालवी और उसका साहित्य' (सरस्वती सहकार की ओर से राजकमल प्रकाशन दिल्ली द्वारा प्रकाशित) नामक अपने दूसरे बड़े ग्रन्थ में इन्होंने मालवा के लोक गीत, लोक नाट्य आदि विषयों का संक्षिप्त विवेचन सुन्दर रीति से प्रस्तुत किया है। 'मालवा की लोक कथाएँ' छोटे बच्चों को ध्यान में रखकर लिखी गई पुस्तक है। लोक नाट्यों के सम्बन्ध में इनकी 'लोकधर्मी नाट्य परम्परा' नामक पुस्तक भी प्रकाशित हुई है।
वार्तालाप में शामिल हों