लोकोत्सव : वर्गीकरण - Lokotsav : Classification
लोकोत्सव : वर्गीकरण - Lokotsav : Classification
डॉ. सत्येन्द्र ने लोकोत्सव को निम्नलिखित प्रकार से वर्गीकृत किया है-
1. ऋतुपरक ऋतुपरक उत्सवों के अन्तर्गत 'बसन्तोत्सव' आदि उत्सव तथा विभिन्न ऋतुओं से सम्बन्धित
उत्सवों को रखा गया है।
2. धर्मसम्बन्धी : धर्मसम्बन्धी उत्सवों के अन्तर्गत देवी-देवताओं की पूजा-उपासना के समय आयोजित होने वाले उत्सव तथा वृक्ष पूजा आदि उत्सवों को रखा गया है।
3. वीरपूजा सम्बन्धी : वीरपूजा सम्बन्धी उत्सव में किसी वीर की मृत्यु वार्षिकी या जयन्ती के अवसर पर आयोजित होने वाले उत्सव आते हैं।
4. निर्माण तथा उत्पादन सम्बन्धी कृषि उत्पादन कार्य से सम्बन्धित जैसे बुवाई, कटाई, उपज के संग्रह के समय आयोजित होने वाले या अन्य किसी निर्माण तथा उत्पादन के समय होने वाले उत्सव निर्माण तथा उत्पादन सम्बन्धी श्रेणी में रखे गये हैं।
वार्तालाप में शामिल हों