बीट पीढ़ी - beat generation
अमेरिका के कवि एलेन गिन्सबर्ग की सोच में 'बीट कविता' सबसे पहले उभरी। 'बीट जनरेशन' अर्थात् 'बीट पीढ़ी' शब्द का अविष्कार जैक केरूआक ने अमेरिका के चेल्सा डिस्ट्रिक्ट में रहते हुए किया था। जैक केरूआ अमेरिका के बीटनिक आन्दोलन के प्रख्यात कवि एलेन गिन्सबर्ग के साथी थे। सन् 1952 में न्यूयार्क टाइम्स में 'दिस इज अ बीट जनरेशन' शीर्षक लेख छापा था। पश्चात् सन् 1955 में जैक केरूआक ने अपने उपन्यास के कुछ अंश 'जाज ऑफ़ दि बीट जनरेशन' शीर्षक से प्रकाशित करवाए थे जिसने अपने समय में खासी लोकप्रियता जुटा ली थी।
इस बीच सन् 1954 में एलेन गिन्सबर्ग की काव्य-पुस्तक 'हाउल' प्रकाशित और प्रकाशन के साथ ही पुलिस ने इसे जब्त कर लिया। पश्चात् न्यायालय में गिन्सबर्ग के पक्ष में निर्णय देने के उपरान्त ग्यारह कविताओं का यह संकलन हजारों प्रतियों में बिका। इस संग्रह की कविताओं में विभिन्न राष्ट्रीय- अन्तर्राष्ट्रीय प्रश्नों को स्पर्श किया गया था। साथ ही, आत्मसमीक्षण भी विद्यमान था जिस साफगोई से गिन्सबर्ग ने अपनी बात रखी, वह काफी प्रशंसित हुई-
अमरिका, जब मैं छोटा था तो कम्युनिस्ट था इसका मुझे कोई दुःख नहीं है।
जब मुझे मौका मिलता है मारिजुआना पीता हूँ। तुम्हें देखना चाहिए कि मैं मार्क्स पढ़ रहा हूँ मेरा मनोचिकित्सक कहता है कि मैं बिल्कुल ठीक हूँ 0
वार्तालाप में शामिल हों