आलोचना और पाठालोचन - Criticism and Criticism



आलोचना और अनुसंधान की तरह आलोचना और पाठालोचन की प्रक्रियाएँ भी एक-दूसरे से अलग हैं। पाठालोचन में विशेष प्रक्रिया द्वारा रचना के मूलरूप का निर्धारण किया जाता है। जबकि आलोचना का कार्य मूलपाठ का साहित्यिक विश्लेषण और मूल्यांकन करना होता है। पाठालोचन के बाद ही आलोचना आरम्भ होती है। पाठालोचन से कृति का प्रामाणिक पाठ प्राप्त किया जाता है और उस पाठ पर आधारित आलोचना कृति के मर्म का उद्घाटन करने में अधिक सफल होती है।