यथार्थ के गतिशील रूप - dynamic forms of reality
जिसके कारण मनुष्य और समाज से सम्बन्धित विभिन्न पहलू उभर कर आते हैं। 'राम की शक्ति-पूजा' में कवि निराला ने पौराणिक कथानक में तत्कालीन परिवेश और परिस्थितियों को अत्यन्त स्वाभाविक रूप से समाहित कर उसे और गहन आयाम प्रदान किया है। इसमें राम और रावण के माध्यम से सात्त्विक और तामसिक वृत्तियों का संघर्ष दिखाया गया है लेकिन यह संघर्ष जहाँ एक ओर निराला के जीवन संघर्ष को दर्शाता है, वहीं दूसरी ओर आधुनिक युग में जीने वाले मनुष्य की दशा का भी चित्रण करता है।
'राम की शक्ति-पूजा' का रचनाकाल वह काल है जब देश गुलामी और निराशा के अन्धकार में डूबा हुआ था । निराला ने जहाँ राम को देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना के अनुरूप प्रस्तुत किया है, वहीं रावण को अंग्रेजी शासन की क्रूरता, अनीति और अत्याचार के रूप में प्रस्तुत कर यथार्थ के साथ संयोजन किया है। राम की निराशा पूरे देश की निराशा है, इस निराशा में आशा का संचार करते हुए कवि निराला ने शक्ति की मौलिक कल्पना का सन्देश दिया है। इसके साथ ही निराला ने तत्कालीन रूढ़िवादी समाज में नारी की मुक्ति की बात को सीता की मुक्ति के माध्यम से उठाया है।
वार्तालाप में शामिल हों