उपसर्ग तथा प्रत्यय में अन्तर - difference between prefix and suffix
जैसा हमने ऊपर स्पष्ट किया उपसर्ग तथा प्रत्यय में कोई गुणात्मक अन्तर नहीं होता। दोनों ही भाषा के लघुतम अर्थवान् बद्धरूप हैं। दोनों का कार्य है मूल शब्द में जुड़कर नये-नये शब्दों की रचना करना । अन्तर केवल इतना ही है कि उपसर्ग मूल शब्द के आरम्भ में लगते हैं तथा प्रत्यय मूल शब्द के अन्त में भाषाविज्ञान में इन दोनों को ही प्रत्यय कहा जाता है। शब्द के आरम्भ में लगने वाले उपसर्गों को 'पूर्व प्रत्यय' (Prefix) तथा अन्त में लगने वाले प्रत्ययों को 'पर प्रत्यय' (Suffix) कहा जाता है।
वार्तालाप में शामिल हों