विकारी शब्द संज्ञा - disordered nou

विकारी तथा अविकारी शब्द


आपको ऊपर यह बताया जा चुका है कि हर भाषा में दो तरह के शब्द पाए जाते हैं। वाक्य में किए जाने पर कुछ शब्दों में रूपसाधक प्रत्यय जोड़े जाते हैं और कुछ में नहीं जोड़े जाते। जिन शब्दों में रूपसाधक प्रत्यय जोड़े जाते हैं उनके रूप में कुछ न कुछ परिवर्तन हो जाता है। इसी परिवर्तन को 'विकार' कहा जाता है। इस तरह कुछ शब्दों में विकार उत्पन्न होता है और कुछ में नहीं होता। इस तरह जिन शब्दों में विकार उत्पन्न होता है वे 'विकारी शब्द' तथा जिनमें विकार उत्पन्न नहीं होता 'अविकारी शब्द' कहलाते हैं। विकारी शब्दों के अन्तर्गत संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण तथा क्रिया शब्द आते हैं तथा अविकारी शब्दों के अन्तर्गत क्रियाविशेषण, सम्बन्धबोधक, समुच्चयबोधक, विस्मयादिबोधक तथा निपात आते हैं।