विकारी शब्द- सर्वनाम - disordered pronoun

सर्वनाम से तात्पर्य


'सर्वनाम' शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है 'सर्व' तथा 'नाम' 'सर्व' शब्द का अर्थ है- 'सब' या 'समस्त' तथा 'नाम' शब्द 'संज्ञा' का पर्याय है। अतः सर्वनाम वे शब्द हैं जो समस्त नामों या संज्ञाओं के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं तथा वही प्रकार्य (function) करते हैं जो 'संज्ञा' द्वारा किया जाता है। परिभाषा : वाक्य में, संज्ञा शब्दों के स्थान पर प्रयुक्त होकर संज्ञाओं का ही प्रकार्य करने वाले शब्दों को 'सर्वनाम' कहा जाता है।