विस्मयादिबोधक - exclamation

 विस्मयादिबोधक - exclamation


'विस्मय' शब्द का अर्थ होता है 'आश्चर्य'। ये अव्यय शब्द विस्मय आदि अनेक भावों को व्यक्त करते हैं। वस्तुतः विस्मयादिबोधक शब्द वे अविकारी शब्द हैं जो विस्मय, हर्ष, घृणा, प्रसन्नता, दुःख, पीड़ा आदि मनोभावों का बोध कराते हैं, जैसे- 'ओह', 'अरे', 'हाय', 'उफ़' आदि। ये शब्द किसी विशिष्ट अर्थ की सूचना तो नहीं देते पर किसी विशिष्ट परिस्थिति में अचानक मुँह से निकल जाते हैं। नीचे विभिन्न मनोभावों को व्यक्त करने वाले विस्मयादि शब्दों के उदाहरण दिए जा रहे हैं -

;

(1) विस्मय/ आश्चर्य ओह!, अहो !, अरे !, हैं! क्या !, ऐं ! आदि।


(2) हर्ष / उल्लास


वाह ! ओह ! क्या खूब ! बहुत अच्छा !, लाजबाब ! आदि ।


(3) शोक / पीड़ा / ग्लानि (4) तिरस्कार / घृणा छि छि !, धिक् ! हट ! आदि।


उफ़ !, हाय !, ओह माँ ! हाय राम ! आदि।


(5) प्रशंसा

;

शाबाश!, सुन्दर! बहुत खूब ! आदि ।


(6) चेतावनी


सावधान !, बच के !, हटो !, हट के ! आदि ।


अच्छा!, बहुत अच्छा ! ठीक ! आदि।


(7) स्वीकृति / सहमति


हे!, अजी ! आदि ।


हाय!, राम-राम !, तौबा तौबा ! आदि।