लिंग - GENDER
लिंग - GENDER
लिंग से तात्पर्य
'लिंग' शब्द अंग्रेजी के 'जेंडर' (Gender) शब्द के लिए प्रयुक्त होता है। 'लिंग' शब्द का सामान्य अर्थ है- 'चिह्न या पहचान का साधन'। जिस व्याकरणिक कोटि से यह पहचान हो या पता चले कि कोई संज्ञा शब्द पुरुषवर्ग का है अथवा स्त्रीवर्ग का, व्याकरण में उस कोटि को 'लिंग' कहते हैं। हर भाषा में उसकी प्रकृति के अनुसार लिंग होते हैं । संस्कृत में तीन लिंग थे पुल्लिंग, स्त्रीलिंग तथा नपुंसकलिंग । अनेक भारतीय भाषाओं में भी तीन लिंग हैं। हिन्दी में दो ही लिंग हैं- 'पुल्लिंग' (Masculin Gender) तथा 'स्त्रीलिंग' (Feminine Gender)। इसका अर्थ है कि हिन्दी का प्रत्येक संज्ञा शब्द या तो पुल्लिंग होगा या स्त्रीलिंग क्योंकि बिना लिंग से जुड़े वह वाक्य में प्रयुक्त नहीं हो सकता।
वार्तालाप में शामिल हों