उद्देश्य विशेषण तथा विधेय विशेषण - objective adjectives and predicate adjectives

आपने अब तक विशेषणों के जितने भी प्रयोग देखे उनमें सभी विशेषण किसी न किसी संज्ञा या विशेष्य के पहले लगकर आते हैं, जैसे लाल कमीज़, नीली साड़ी, पुराना घर, सुन्दर लड़की आदि। विशेष्य के पहले लगकर प्रयुक्त होने वाले विशेषण 'उद्देश्य विशेषण' (Attributive Adjective) कहलाते हैं। लेकिन वाक्यों में विशेषणों का प्रयोग दूसरे ढंग से भी किया जाता है, जैसे-


(i) आपकी साड़ी सुन्दर है।


(ii) वह बहुत ईमानदार है।


(iii) होटल पुराना है।


(iv) दुकानदार भला है।

;

इन वाक्यों में प्रयुक्त 'सुन्दर', 'ईमानदार', 'पुराना' तथा 'भला' विशेषणों का प्रयोग विशेष्य के पहले न होकर वाक्य के विधेय के स्थान पर क्रिया के पहले हुआ है। व्याकरण में ऐसे विशेषण 'विधेय विशेषण' (Predicative Adjective) कहलाते हैं। ध्यान रखने की बात यह है कि चाहे उद्देश्य विशेषण हो या विधेय विशेषण, उनके रूप अपनी-अपनी संज्ञाओं (विशेष्यों) के अनुरूप ही बदलते हैं, जैसे


उद्देश्य विशेषण -


काला घोड़ा, काली घोड़ी


विधेय विशेषण - घोड़ा काला है, घोड़ी काली है।