वचन - Promise
वचन से तात्पर्य
'वचन' अंग्रेजी के 'नंबर' (Number) शब्द के लिए प्रयुक्त होता है। इस व्याकरणिक कोटि से एक अथवा अनेक का पता चलता है। अर्थात् इससे यह पता चलता है की कोई संज्ञा शब्द एक इकाई के रूप में ग्रहण किया जाएगा अथवा अनेक के रूप में, जैसे-
एक - बच्चा, कुरसी, घोड़ा, कमरा, लड़की, मेज़, किताब आदि
;अनेक - बच्चे, कुरसियाँ, घोड़ा, कमरे, लड़कियाँ, मेजें, किताबें आदि
हिन्दी में संज्ञा शब्द दो वचनों में पाए जाते हैं- एकवचन ( singular) तथा बहुवचन (plural)। संज्ञा शब्द के जिस रूप से एक वस्तु या व्यक्ति का बोध होता है वहाँ 'एकक्चन' तथा जहाँ एकाधिक वस्तुओं या व्यक्तियों का बोध होता है वहाँ 'बहुवचन' होता है। अतः ध्यान रखिए शब्द के जिस रूप से 'एक' अथवा - 'अनेक' का पता चलता है, वह 'वचन' कहलाता है।
वार्तालाप में शामिल हों