सर्वनाम: संयुक्त रूप - pronouns: combined form

हिन्दी में पुनरुक्त या द्वित्व रूपों के अलावा सर्वनामों के संयुक्त एवं मिश्रित रूप भी मिलते हैं। कुछ प्रमुख संयुक्त सर्वनामों के उदाहरण देखिए-


01. जो कोई / जो कुछ, जैसे-


(i) जो कोई पैसे देगा, मैं तो उसी का काम करूँगा।


(ii) जो कुछ मिलेगा, खा लूंगा ।


02. जो कि / जो


जैसे तुम वह काम भी न कर सके जो कि बहुत आसान था।

;

03. हर कोई / सब कोई,


जैसे हर कोई / सब कोई अमीर बनाना चाहता है।


04. कोई न कोई


05. कोई.... कोई,


जैसे कोई न कोई तो हमारी मदद करेगा।


06. कुछ न कुछ


जैसे कोई कुछ कर रहा था तो कोई कुछ। जैसे- खाने के लिए कुछ न कुछ तो मिलेगा ही।

;

07. कुछ का कुछ


08. सब कुछ


जैसे उसने तो कुछ का कुछ कर डाला।


जैसे उसने अपना सब कुछ बेच दिया।


09. बहुत कुछ,


जैसे मैं तुम्हारे बारे में बहुत कुछ जानता हूँ।


10. कुछ-कुछ,


जैसे- इसके बारे में कुछ-कुछ तो मैं भी जानता हूँ ।