तत्पुरुष समास - Tatpurush Samas

'तत्पुरुष समास' की सबसे बड़ी पहचान है कि इसका पूर्व पद विशेषण' तथा उत्तर पद 'विशेष्य' होता हैं। यह तो आप जानते ही हैं कि विशेषण हमेशा गौण होते हैं तथा विशेष्य प्रधान इस तरह तत्पुरुष समास का पूर्व पद 'गौण' तथा उत्तर पद प्रधान होता है। तत्पुरुष समास की दूसरी बड़ी पहचान यह है कि विग्रह करते समय पूर्व पद तथा उत्तर पद के बीच के कारकीय चिह्नों को जिनका समास करते समय लोप कर दिया गया था, फिर से जोड़ दिया जाता है, जैसे 'अकालपीड़ित' समस्त पद का विग्रह होगा 'अकाल से पीड़ित' । यहाँ 'अकाल' - तथा 'पीड़ित' पदों के बीच कारकीय चिह्न 'से' को पुनः जोड़ दिया गया है।