संज्ञा शब्दों का वचन निर्धारण - word determination of nouns
वचन निर्धारण के लिए यह देखना होता है कि वह संज्ञा शब्द 'एक' इकाई का अर्थ दे रहा है या 'अनेक' का । अनेकता की पहचान संज्ञाओं की गिनती या गणना करके की जा सकती है, जैसे- कमरे, लड़के, जूते, कुरसियाँ, मेजें, रुपये, घोड़े आदि संज्ञा शब्दों की गिनती की जा सकती है। लेकिन कुछ संज्ञा शब्द ऐसे भी होते हैं। जिनके बहुवचन रूपों की गणना करना सम्भव नहीं होता, जैसे-आटा, चावल, दूध, घी, पानी, दाल आदि संज्ञाओं की गिनती नहीं की जा सकती। केवल नाप-तौल करके ही यह बताया जा सकता है कि किसकी मात्र कम है और किसकी अधिक। इसी आधार पर संज्ञा शब्दों को दो भागों में बाँट लिया जाता है 'गणनीय संज्ञा शब्द तथा 'अगणनीय संज्ञा शब्द।
वार्तालाप में शामिल हों