प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम और हिन्दी - End freedom struggle and Hindi

 प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम और हिन्दी - End freedom struggle and Hindi


वर्ष 1857 ई. में भारत का प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम लड़ा गया। इसमें सर्वत्र हिन्दी ही माध्यम थी, अंग्रेजी या फ़ारसी नहीं। सभी क्रान्ति समाचार, संवाद और सन्देश हिन्दी में प्रकाशित किए जाते थे। उस प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम का मुखपत्र 'पयाम-ए-आजादी', जिसका हिन्दी अर्थ है 'स्वाधीनता-सन्देश', था जो दिल्ली से देवनागरी और फ़ारसी दोनों लिपियों में निकलता था। प्रसिद्ध राष्ट्रभक्त और स्वतन्त्रता सेनानी अज़ीमउल्ला ख़ाँ इसके सम्पादक थे।