इतिहास की उत्पत्ति - origin of history

इतिहास की उत्पत्ति - origin of history

 इतिहास की उत्पत्ति - origin of history


इतिहास शब्द की उत्पत्ति इति ह आस शब्दों से होती है। इति + ह + आस अर्थात् निश्चित रूप से + इस प्रकार हुआ था। आचार्य दुर्ग ने अपनी 'निरुक्त भाष्य वृत्ति' में इसकी व्याख्या करते हुए लिखा है. 6 " इति हैवमासीदिति यत् कथ्यते तत् इतिहासः" - अर्थात् 'यह निश्चित रूप से इस प्रकार हुआ था। अतः भूतकाल का अध्ययन ही इतिहास है। आर. के. मजूमदार ने लिखा है कि इसकी व्युत्पत्ति जर्मन शब्द 'गेस्चिचटे' से मानी जाती है जिसका अर्थ है विगत घटनाओं का विशेष एवं बोधगम्य विवरण |


इतिहास का अर्थ - meaning of history


इतिहा का अंग्रेजी अनुवाद History होता है। इस History (इतिहास) शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग हेरोडोटस किया था। अतः कतिपय विद्वान हेरोडोटस को इतिहास का जनक मानते हैं। कालान्तर में यूनानी लोगों द्वारा हिस्ट्री की परिभाषा ज्ञान-पिपासा एवं अनुसंधान से की गई। रेनियर ने हिस्ट्री को एक स्टोरी के रूप में परिभाषित किया है। इसी प्रकार हेनरी पिरेन ने इतिहास को समाज में रहने वाले मनुष्यों के कार्यों एवं उपलब्धियों की कहानी बताया है। जी. एम. ट्रेवेलियन के अनुसार भी इतिहास अपरिवर्तनीय रूप में एक कथा है। कुछ अन्य इतिहासकारों ने भी इतिहास को कथा के रूप में स्वीकार किया है। संदेह नहीं कि • इतिहास मानव की आत्मकथा है, जिसे यथार्थ रूप में प्रस्तुत किया जाता है।